Gurgaon Assembly Elections 2024: भाजपा से टिकट की ताल ठोंक रहे धुरंधर, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक ने जुटाया समर्थन

Haryana Assembly Election 2024: व्यापार प्रकोष्ठ भाजपा, हरियाणा के प्रदेश संयोजक नवीन गोयल ने ब्राह्मण समाज का समर्थन जुटाकर टिकट की दावेदारी पेश की। भगवान परशुराम की लीला का मंचन आयोजित कर उन्होंने भारी जनसमूह के बीच इस बात का दावा किया कि पार्टी अगर उनपर विश्वास जताती है तो वह गुरुग्राम को हर तरह से बेहतर बनाकर विकास के एक मॉडल की तरह प्रस्तुत करेंगे।

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवारों की पहली सूची किसी भी वक्त जारी हो सकती है। हरियाणा में 1 अक्टूबर की बजाय 5 अक्टूबर को मतदान होगा। चुनाव नतीजे 4 अक्टूबर की बजाय 8 अक्टूबर को आएंगे। जहां टिकट की आस लगाए बैठे नेताओं के बीच सस्पेंस बरकरार है, वहीं पार्टी नेतृत्व नेताओं के नाम तय करने में तेजी से जुटा हुआ है। गुड़गांव विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र टिकट के दावेदार के रूप में धुरंधर ताल ठोंक रहे हैं जिनमें भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व्यापार प्रकोष्ठ भाजपा, हरियाणा के प्रदेश संयोजक नवीन गोयल भी शामिल हैं।

Haryana Assembly Election

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024

टिकट की दावेदारी पेश की

व्यापार प्रकोष्ठ भाजपा, हरियाणा के प्रदेश संयोजक नवीन गोयल ने ब्राह्मण समाज का समर्थन जुटाकर टिकट की दावेदारी पेश की। भगवान परशुराम की लीला का मंचन आयोजित कर उन्होंने भारी जनसमूह के बीच इस बात का दावा किया कि पार्टी अगर उनपर विश्वास जताती है तो वह गुरुग्राम को हर तरह से बेहतर बनाकर विकास के एक मॉडल की तरह प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने कहा कि राजनीति में आना एक विकल्प हो सकता है, लेकिन उनकी सोच समाज सेवा की है। गुरुग्राम का विकास, गुरुग्राम की समस्याओं को दूर कराना ही प्राथमिकता रहेगी। इसके साथ ही रविवार को ही नवीन गोयल के समर्थन में 36 बिरादरी के लोगों की एक महत्वपूर्ण बैठक की जिसमें सर्व समाज के लोगों ने उनके साथ हर स्थिति, परिस्थिति में खड़े रहने का वायदा किया। बैठक में मौजूद लोगों ने सर्वसम्मति से उनका समर्थन किया।

End of Feed