Ganderbal Vidhan Sabha Chunav 2024, गांदरबल विधान सभा सीट: दांव पर लगी उमर अबदुल्ला की सियासी किस्मत

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 30, 2024, 05:49 PM IST

Ganderbal Jammu Kashmir Vidhan Sabha Chunav 2024, Ganderbal Constituency, History, Party, Ke Candidate: गांदरबल सीट पर इस बार चुनावी मुकाबड़ा काफी कड़ा है। इस सीट पर जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला चुनाव मैदान में हैं। वह बडगाम सीट से भी प्रत्याशी हैं।

Ganderbal Jammu Kashmir Vidhan Sabha Chunav 2024: जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद राज्य में पहली बार विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। विधानसभा की 90 सीटों में से कई ऐसे सीटें हैं जिन पर दिग्गज चुनाव लड़ रहे हैं। इन्हीं सीटों में से एक सीट गांदरबल है। इस सीट पर जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला चुनाव मैदान में हैं। गांदरबल के अलावा वह बडगाम सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं। गांदरबल को नेशनल कॉन्फ्रेंस का गढ़ माना जाता है। इस सीट से अब्दुल्ला परिवार की तीन पीढ़िया चुनी जाती रही हैं। नेशनल कॉन्फ्रेंस के संस्थापक शेख मोहम्मद अब्दुल्ला 1977 में इस सीट पर विजयी हुए। इसके बाद 1983, 1987 और 1996 में फारूक अब्दुल्ला इस सीट से चुने गए। 2008 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से उमर विजयी हुए।

omar abdullah

जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024।

पीडीपी के उम्मीदवार से मुकाबला

इस सीट पर उमर का मुकाबला पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के बशीर अहमद मीर से है। यही नहीं कश्मीर के मौलवी सरजन अहमद वगाय उर्फ सर्जन बरकती भी इस सीट से ताल ठोक रहे हैं। बरकती जेल से चुनाव लड़ रहे हैं। उमर ने 2024 का लोकसभा चुनाव बारामूला सीट से लड़ा था लेकिन इस सीट पर उन्हें हार का सामना करना पड़ा। उमर को तिहाड़ जेल में बंद राशिद इंजीनियर ने हराया। राशिद की पार्टी इस बार चुनाव लड़ रही है। पार्टी का चुनाव प्रचार करने के लिए राशिद जमानत पर बाहर हैं।

End of Feed