दिल्ली में वोटिंग से पहले AAP में मची खलबली, 8 विधायकों ने दिया इस्तीफा, कहा- केजरीवाल से उठ गया भरोसा

आम आदमी पार्टी के त्रिलोकपुरी से विधायक रोहित महरौलिया, कस्तूरबा नगर से विधायक मदन लाल, जनकपुरी से विधायक राजेश ऋषि, पालम से विधायक भावना गौड़ सहित कुल 8 विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

AAP MLA Resigned: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग से पहले आज आम आदमी पार्टी के कई विधायकों ने इस्तीफा दे दिया। आम आदमी पार्टी के त्रिलोकपुरी से विधायक रोहित महरौलिया, कस्तूरबा नगर से विधायक मदन लाल, जनकपुरी से विधायक राजेश ऋषि, पालम से विधायक भावना गौड़, बिजवासन से विधायक भूपिंदर सिंह जून, आदर्श नगर से विधायक पवन शर्मा, महरौली से विधायक नरेश यादव और मादीपुर से गिरीश सोनी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। कुल आठ विधायकों ने इस्तीफा दिया है। पार्टी ने इस बार इन्हें टिकट नहीं दिया था जिसके चलते इन्होंने पार्टी छोड़ दी।

Kejri AAP

AAP विधायकों ने दिया इस्तीफा

मदनलाल बोले, नजरअंदाज करने के कारण विधायक दुखी

कस्तूरबा नगर से मौजूदा विधायक मदन लाल ने दावा किया कि उन्होंने और पार्टी के छह अन्य विधायकों ने आप की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। मदन लाल ने कहा कि उन्होंने अपना त्यागपत्र दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल को भी भेज दिया है। इस्तीफा देने वाले आप विधायकों में भावना गौड़ (पालम), नरेश यादव (महरौली), रोहित मेहरौलिया (त्रिलोकपुरी) और पवन शर्मा (आदर्श नगर), बी एस जून (बिजवासन) और राजेश ऋषि (जनकपुरी) भी शामिल हैं।

End of Feed