Rajasthan:चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पांचवी लिस्ट जारी की, किसे कहां से मिला टिकट

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Oct 31, 2023, 11:34 PM IST

Congress list For rajasthan:राजस्थान में होने वाले चुनाव के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस उम्मीदवारों की पांचवी सूची जारी कर दी है।

राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस पार्टी की पांचवी लिस्ट जारी हो गई है, इसमें पोखरन, जैसलमेर, फुलेरा आदि सीटों पर उम्मीदवार डिक्लेयर किए गए हैं, इससे पहले कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को 56 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की थी जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ और पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के पुत्र मानवेंद्र सिंह के नाम शामिल हैं।

इससे पहले नयी दिल्ली में पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा के लिए संभावित उम्मीदवारों के नामों पर भी चर्चा की। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर रंधावा और प्रदेश अध्यक्ष गोविंद डोटासरा ने भी भाग लिया।

End of Feed