यूपी में बनी सपा-कांग्रेस में बात, अखिलेश ने लगाई मुहर, कहा- गठबंधन में कोई दिक्कत नहीं है

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 21, 2024, 03:01 PM IST

बताया जा रहा है कि सपा ने आगामी संसदीय चुनावों में प्रदेश की कुल 80 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस को 19 सीटों की पेशकश की है।

Elections 2024: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन पर आखिरकार बात बन गई। आज सपा प्रमुख अखिलेश ने इस पर मुहर भी लगा दी। मुरादाबाद में अखिलेश ने कहा कि कांग्रेस के साथ गठबंधन होगा, इसमें कोई दिक्कत नहीं है। अंत भला तो सब भला। बता दें कि यूपी में सपा-कांग्रेस के बीच गठबंधन पर लंबे समय से ऊहापोह की स्थिति बनी रही थी। कभी बात बनने की तो कभी बिगड़ने की आती थी। अब अखिलेश ने साफ कर दिया है कि यूपी में गठबंधन होने जा रहा है।

Rahul Akhilesh

यूपी में सपा-कांग्रेस गठबंधन होगा

सपा ने कांग्रेस की बातें मानीं

सपा और कांग्रेस के बीच समझौता लगभग तय है और आज शाम को ऐलान संभव है। कांग्रेस आलाकमान ने अखिलेश की दी हुई सीटों पर आखिर में सिर्फ दो बदलाव मांगे हैं। पहला- हाथरस सपा को वापस देकर सीतापुर दी जाए जिसे सपा ने मान लिया है। दूसरा- बुलंदशहर या मथुरा में से एक सीट सपा ले ले और कांग्रेस को श्रावस्ती दे दे। इस पर सपा ने सहानुभूतिपूर्वक विचार करने की बात कही है। सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस आलाकमान अब संतुष्ट है। बनारस की सीट से सपा अपना उम्मीदवार वापस लेगी, बनारस कांग्रेस के ही खाते में रहेगी।

End of Feed