महाराष्ट्र चुनाव तैयारियों में जुटा EC, त्योहारों के मद्देनजर होगा तारीखों का ऐलान, फेक न्यूज के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

निर्वाचन आयोग का यह दल महाराष्ट्र में चुनाव तैयारियों की समीक्षा करने मुंबई में है। उसने जिला निर्वाचन अधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों, निगम आयुक्तों, संभागीय आयुक्तों और राज्य सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की।

Maharashtra Elections: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने तैयारियां तेज कर दी है। मुंबई में आज प्रेस कांफ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, पार्टियों ने हमसे कहा कि दिवाली जैसे त्योहारों को ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की घोषणा करें। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले हमने राजनीतिक दलों और अधिकारियों सहित सभी हितधारकों से मुलाकात की। मुझे पूरा विश्वास है कि महाराष्ट्र लोकतंत्र के उत्सव में योगदान देगा। सीईसी ने कहा कि यह जानना मतदाताओं का अधिकार है कि क्या किसी उम्मीदवार की आपराधिक पृष्ठभूमि है। महाराष्ट्र में कुछ शहरी केंद्र हैं जो देश में सबसे कम मतदान प्रतिशत दर्ज कर रहे हैं।

ECI Rajive kumar

महाराष्ट्र में चुनाव तैयारियां

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 1,00,186 मतदान केंद्र होंगे। सीईसी राजीव कुमार ने कहा कि हमने महाराष्ट्र सरकार से उन अधिकारियों का तबादला करने के लिए कहा है जिन्होंने 3 साल से अधिक समय तक गृह जिले या वर्तमान पोस्टिंग में काम किया है।साथ ही सीईसी ने कहा कि महाराष्ट्र चुनाव से पहले सोशल मीडिया पर फर्जी खबरें फैलाने और डीप फेक तकनीक का इस्तेमाल करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।

End of Feed