MP Chunav: पुराने चेहरों के बीच होगी चुनावी जंग, जानें राऊ विधानसभा सीट का सियासी गणित

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 17, 2023, 10:51 AM IST

Madhya Pradesh Assembly Election 2023: राऊ विधानसभा सीट पर पुराने चेहरों के बीच चुनावी जंग हो रही है। कांग्रेस ने मौजूदा विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री जीतू पटवारी (49) को इस क्षेत्र से लगातार चौथी बार मैदान में उतारा है, तो भाजपा ने अपने वरिष्ठ नेता मधु वर्मा (71) पर लगातार दूसरी बार दांव लगाया है। भाजपा के सामने कांग्रेस का गढ़ ढहाने की चुनौती है।

Madhya Pradesh News: मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के राऊ क्षेत्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस की ओर से इस बार भी वे ही उम्मीदवार आमने-सामने हैं जो वर्ष 2018 के पिछले विधानसभा चुनावों में भिड़े थे। कांग्रेस ने मौजूदा विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री जीतू पटवारी (49) को इस क्षेत्र से लगातार चौथी बार मैदान में उतारा है, तो भाजपा ने अपने वरिष्ठ नेता मधु वर्मा (71) पर लगातार दूसरी बार दांव लगाया है।

Jitu Patwari vs Madhu Verma in Madhya Pradesh Assembly Election 2023

राऊ विधानसभा सीट पर पुराने चेहरों के बीच चुनावी जंग।

5 हजार 703 वोटों से जीतू पटवारी को मिली थी जीत

जीतू पटवारी ने वर्ष 2018 के पिछले विधानसभा चुनावों के दौरान वर्मा को 5,703 मतों के नजदीकी अंतर से हराया था। इंदौर के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों को समेटने वाली राऊ सीट पर 3.56 लाख मतदाता 17 नवंबर को उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। इस सीट पर वर्ष 2008 से लेकर 2018 के बीच तीन बार चुनाव हुए हैं। 2008 के चुनावों में पटवारी को भाजपा उम्मीदवार जीतू जिराती के हाथों हार का सामना करना पड़ा था, जबकि 2013 और 2018 के चुनावों में पटवारी ने लगातार दो बार जीत हासिल की।

End of Feed