eknath shinde faction candidate list: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शिवसेना शिंदे गुट ने अपने 15 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। गौर हो कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 29 अक्टूबर नामांकन का आखिरी दिन है अब पार्टियां बाकी सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा करने में लगी हैं।
शिवसेना शिंदे गुट ने अपने 15 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की
इसी क्रम में शिंदे गुट की शिवसेना ने 15 उम्मीदवारों की एक नई लिस्ट जारी की है जिसमें शायना एनसी को टिकट दिया गया है, लिस्ट के मुताबिक शाइना मुंबा देवी सीट से चुनाव लड़ेंगी।
ये भी पढ़ें- Maharashtra Election: महाराष्ट्र की वो चार सीटों, जहां पर BJP की सहयोगी पार्टियां लड़ेंगी चुनाव, लिस्ट जारी
मिलिंद देवड़ा वर्ली विधायक आदित्य ठाकरे के खिलाफ ताल ठोंकेंगे
इस लिस्ट के मुताबिक श्रीरामपुर से भाऊसाहेब, संगमनेर से अमोल खताल और मल्हारी कांवले को टिकट दिया गया है। गौर हो कि इससे पहले 27 अक्टूबर को एकनाथ शिंदे की शिव सेना ने 20 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे, संजय निरुपम को दिंडोशी और मिलिंद देवड़ा को वर्ली से टिकट दिया गया बता दें कि मिलिंद देवड़ा आदित्य ठाकरे के खिलाफ ताल ठोंकेंगे वहीं अंधेरी पूर्वी सीट पर मुरजी पटेल को मैदान में उतारा गया है।
