Delhi Assembly Election: आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक सुखबीर सिंह दलाल भाजपा में शामिल हो गए है। सुखबीर सिंह दलाल वर्ष 2015 में मुंडका से विधायक चुने गए थे। सुखबीर सिंह दलाल ने केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और अन्य प्रमुख नेताओं की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए।
AAP के पूर्व विधायक सुखबीर सिंह दलाल ने थामा BJP का दामन
BJP के जनाधार को मजबूत करने में मददगार साबित होंगे दलाल
सुखबीर सिंह दलाल का BJP में शामिल होना एक रणनीतिक कदम माना जा रहा है, जो पार्टी के लिए स्थानीय स्तर पर अपनी ताकत बढ़ाने और जनाधार को मजबूत करने में मददगार साबित हो सकता है। सुखबीर सिंह दलाल ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत आम आदमी पार्टी से की थी और पार्टी में विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को भी निभाया था। भाजपा में शामिल होने के बाद सुखबीर सिंह ने पार्टी नेतृत्व को धन्यवाद दिया और कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के नेतृत्व में देश की प्रगति और विकास के लिए काम करने के लिए समर्पित हैं। भाजपा नेताओं ने भी उनका स्वागत करते हुए कहा कि सुखबीर सिंह दलाल का पार्टी में स्वागत है और उनके अनुभव और नेतृत्व से पार्टी को मजबूती मिलेगी।
