केजरीवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त को लिखी चिट्ठी, कहा- 'AAP' कार्यकर्ताओं पर हमला कर रहे भाजपाई

Delhi Assembly Election 2025: केजरीवाल ने रविवार को मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखी है। चिट्ठी में केजरीवाल ने कुछ मांगे भी रखी हैं। चिट्ठी में केजरीवाल ने लिखा कि नई दिल्ली विधानसभा में इंडिपेंडेंट इलेक्शन ऑब्जर्वर नियुक्त किए जाएं।

Delhi Assembly Election: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा हमला किया जा रहा है। इसे लेकर केजरीवाल ने रविवार को मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखी है। चिट्ठी में केजरीवाल ने कुछ मांगे भी रखी हैं। चिट्ठी में केजरीवाल ने लिखा कि नई दिल्ली विधानसभा में इंडिपेंडेंट इलेक्शन ऑब्जर्वर नियुक्त किए जाएं। चुनाव आयोग आम आदमी पार्टी के वॉलंटियर्स की सुरक्षा सुनिश्चित करें। ऐसी घटनाओं के लिए जिम्मेदार पुलिस वालों को तुरंत सस्पेंड किया जाए। हमला करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।

Arvind Kejriwal

केजरीवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त को लिखी चिट्ठी

भाजपा हिंसा के दम पर चुनाव जीतना चाहती है

बता दें कि आम आदमी पार्टी द्वारा एक फरवरी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया गया। इस पोस्ट के माध्यम से भाजपा पर आरोप लगाए गए। पोस्ट में लिखा गया कि भाजपा के गुंडे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को प्रचार करने से रोकने के लिए लगातार जानलेवा हमला कर रहे हैं। पत्रकारों पर भी हमला हो रहा है। भाजपा हिंसा के दम पर चुनाव जीतना चाहती है, लेकिन दिल्ली के लोग पढ़े-लिखे और समझदार हैं, वे झाड़ू का बटन दबाकर उन्हें बुरी तरह पराजित करेंगे।

End of Feed