सीट बंटवारे पर 'सुस्ती' पर टूटने लगा 'INDI'दलों का सब्र? 16 नामों की घोषणा कर अखिलेश ने बढ़ाया दबाव

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 31, 2024, 12:10 PM IST

Loksabha Election 2024: कांग्रेस के पास यूपी में कोई बारगेनिंग पावर नहीं है। इसलिए जो अखिलेश कहेंगे वो कांग्रेस को मानना होगा। क्योंकियूपी 2022 विधानसभा चुनाव की अगर बात करें तो इस चुनाव में कांग्रेस को 2.33% वोट, समाजवादी पार्टी को 32% और आरएलडी को 2.85% फीसदी वोट मिले।

'INDI' गठबंधन काम नहीं कर रहा है, यह बात इस ब्लॉक से अलग होने वाले नीतीश कुमार पहले ही कह चुके हैं। सीट बंटवारे पर कांग्रेस जिस तरह से सुस्त है उसे देखकर लगता है कि इस ब्लॉक में शामिल दलों का सब्र अब जवाब देने लगा है। अब वे अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करने लगे हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश का है। यहां समाजवादी पार्टी ने राज्य की 16 सीटों के लिए मंगलवार को अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी। सूत्रों का कहना है कि अखिलेश यादव के इस कदम से कांग्रेस में नाराजगी है।

Akhilesh Yadav

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष हैं अखिलेश यादव।

फर्रुखाबाद सीट पर कांग्रेस को आपत्ति

कांग्रेस के पास इन 16 सीटों में कुछ भी नहीं है। फिर भी सूत्र बता रहे हैं कि अखिलेश यादव के 16 सीटों पर उम्मीदवार घोषित करने से कांग्रेस नाराज है। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि सीट बंटवारे के फॉर्मूले को लेकर बातचीत चल रही थी लेकिन अंतिम नतीजे पर पहुंचने से पहले ही समाजवादी पार्टी ने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। समाजवादी पार्टी की लिस्ट में फर्रुखाबाद सीट का नाम आने पर भी कांग्रेस को आपत्ति है क्योंकि यहां से उनके वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद चुनाव लड़ते रहे हैं।

End of Feed