Chhattisgarh Chunav: कब आएगी कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट? सीएम बघेल ने बताया चुनावी प्लान

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 14, 2023, 06:27 PM IST

Chhattisgarh Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अपने उम्मीदवारों की पहली सूची रविवार को जारी करेगी। पांच राज्यों में हो रहे चुनाव को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच नोकझोंक का सिलसिला तेज हो चुका है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने AAP को 'बी' टीम के रूप में काम करने का आरोप लगाया है।

Chhattisgarh Chunav News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को कहा कि अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के उम्मीदवारों की पहली सूची रविवार को जारी की जाएगी। बघेल ने यहां संवाददाताओं से बातचीत करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) पर छत्तीसगढ़ में 'बी' टीम के रूप में काम करने और राज्य में सत्ताधारी दल में सेंध लगाने की कोशिश करने का आरोप लगाया। छत्तीसगढ़ में दो चरणों में सात नवंबर और 17 नवंबर को मतदान होगा जबकि वोटों की गिनती तीन दिसंबर को होगी।

Bhupesh Baghel Chhattisgarh Assembly Election 2023

रविवार को जारी होगी कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट।

रमन सिंह के खिलाफ कांग्रेस से कौन लड़ेगा चुनाव?

भूपेश बघेल ने कहा, 'नौ दिवसीय नवरात्रि उत्सव कल से शुरू होने जा रहा है। मैं सभी को अग्रिम शुभकामनाएं देता हूं। कल हमारी पार्टी के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की जाएगी।' जब उनसे पूछा गया कि क्या सभी 90 उम्मीदवारों की घोषणा रविवार को की जाएगी तब उन्होंने कहा, 'नहीं, यह पहली सूची होगी। दूसरे चरण के लिए एक और सूची बाद में जारी की जाएगी।' राजनांदगांव सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के खिलाफ उम्मीदवार उतारने की पार्टी की रणनीति के बारे में पूछे जाने पर बघेल ने कहा, 'उम्मीदवारों की सूची आने के बाद पार्टी अपनी रणनीति का खुलासा करती है। सूची जारी होने के बाद पता चलेगा कि रमन सिंह के खिलाफ कौन चुनाव लड़ेगा।'

End of Feed