Maharashtra Assembly Election: महाराष्ट्र की लड़ाई कांग्रेस के लिए चुनौती भरी, लोकसभा चुनाव जैसी जीत पर टिकी नजर

Maharashtra Assembly Election: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर महाविकास अघाड़ी में कांग्रेस खुद को बड़े भाई की तरह बनाकर रखना चाह रहा है, जो उसके लिए चुनौतीपूर्ण है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस लोकसभा चुनाव की तरह परिणाम चाहती है।

Maharashtra Assembly Election: महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी के लिए महाविकास अघाड़ी (एमवीए) गठबंधन में “बड़े भाई” की भूमिका को बनाए रखना आसान नहीं है। 2019 के चुनावों में बदले समीकरणों के चलते कांग्रेस, एनसीपी और उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट (यूबीटी) के साथ गठबंधन में तीसरे स्थान पर आ गई थी। हालांकि, हाल के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस के अच्छे प्रदर्शन के बाद पार्टी कुछ हद तक गठबंधन में अपने बड़े भाई की भूमिका फिर से हासिल करने में सफल रही है। विधानसभा चुनावों में कांग्रेस इस समय एमवीए गठबंधन में सबसे ज्यादा 104 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि उद्धव ठाकरे का यूबीटी 94 सीटों पर मैदान में है।

congress flag

सांकेतिक फोटो।

कैसी थी 2019 की स्थिति?

2019 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन कमजोर रहा था। कांग्रेस ने 147 सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन उसे केवल 44 सीटों पर जीत हासिल हुई। इसके विपरीत, एनसीपी ने 121 सीटों पर चुनाव लड़ा और 54 सीटों पर जीत दर्ज की, जो गठबंधन में कांग्रेस से बेहतर स्थिति में रही। हालांकि, हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने 17 सीटों में से 13 पर जीत दर्ज की, जिससे पार्टी ने विधानसभा चुनावों में भी अपने लिए बेहतर संभावनाएं देखीं।

End of Feed