इतनी जल्दी मरने वाला नहीं- जब जम्मू कश्मीर में मंच पर ही बिगड़ गई मल्लिकार्जुन खड़गे की तबीयत तो बोले कांग्रेस नेता

Mallikarjun Kharge Health Updates: जम्मू कश्मीर में एक रैली को संबोधित करने के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की तबीयत खराब हो गई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • कांग्रेस अध्यक्ष की तबीयत बिगड़ी
  • जम्मू कश्मीर में कर रहे थे सभा को संबोधित
  • तभी मंच पर ही बिगड़ गई तबीयत

Mallikarjun Kharge Health Latest News Updates: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की तबीयत एक रैली के दौरान मंच पर ही खराब हो गई है। खड़गे, जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव (Jammu Kashmir Assembly Election 2024) के लिए प्रचार करने पहुंचे थे, जहां वो कठुआ में रैली को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान मंच पर ही अचानक से उनकी आवाज लड़खड़ाने लगी।

mallikarjun kharge health

जम्मू कश्मीर में रैली को संबोधित करने के दौरान बिगड़ी मल्लिकार्जुन खड़गे की तबीयत

'इतनी जल्दी नहीं मरूंगा'

उनके साथ मौजूद वहां उनके सहयोगी तुरंत उनके पास पहुंचे और सहारा देकर, वहां से ले गए। खड़गे जम्मू-कश्मीर में तीसरे चरण के चुनाव से पहले रैली को संबोधित कर रहे थे, तभी उनकी सांसें तेज चलने लगीं। जिसके बाद मंच पर मौजूद नेता मदद के लिए दौड़े। इस दौरान भी खड़गे ने अपना भाषण जारी रखा। मल्लिकार्जुन ने कहा- "मैं 83 साल का हूं, मैं इतनी जल्दी मरने वाला नहीं हूं। मैं तब तक जिंदा रहूंगा जब तक पीएम मोदी सत्ता से बाहर नहीं हो जाते।"

End of Feed