VIDEO: 'गुजरात से सबसे बड़ा घुसपैठिया' बोलकर बुरे फंसे कन्हैया कुमार, PM मोदी और CM हिमंता को लेकर क्या बोल गए कांग्रेस नेता?

कांग्रेस के शीर्ष नेताओं, कन्हैया कुमार, मल्लिकार्जुन खरगे और पवन खेड़ा के हालिया बयानों ने देश की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है। कन्हैया कुमार की "गुजरात से सबसे बड़ा घुसपैठिया" वाली टिप्पणी पर बीजेपी ने इसे गुजरात का अपमान बताते हुए माफी की मांग की है। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने केरल में एक चुनावी भाषण के दौरान गुजरात के लोगों को 'अशिक्षित' कहने पर विवाद बढ़ने के बाद माफी मांग ली है।

कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) के एक कथित बयान को लेकर सियासी विवाद तेज हो गया है। उनके “गुजरात से सबसे बड़ा घुसपैठिया” वाली टिप्पणी को लेकर सियासी बयानबाजी शुरू हो चुकी है।

VIDEO: 'गुजरात से सबसे बड़ा घुसपैठिया' बोलकर बुरे फंसे कन्हैया कुमार, PM मोदी और CM हिमंता को लेकर क्या बोल गए कांग्रेस नेता?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बयान को लेकर बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यह गुजरात और वहां के लोगों का अपमान है। पार्टी ने कांग्रेस से इस पर स्पष्टीकरण और माफी की मांग भी की है।

End of Feed