कांग्रेस ने जयपुर लोकसभा सीट पर उम्मीदवार बदला, प्रताप सिंह खाचरियावास को मैदान में उतारा

  • Agency by: भाषा
  • Updated Mar 25, 2024, 12:32 AM IST

Jaipur Lok Sabha Seat: कांग्रेस ने जयपुर लोकसभा सीट से घोषित उम्मीदवार सुनील शर्मा को हटाकर पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास को मैदान में उतारने की घोषणा की।

Jaipur Lok Sabha Seat: कांग्रेस ने पार्टी नेताओं के एक वर्ग की आपत्ति के बाद रविवार को जयपुर लोकसभा सीट से घोषित उम्मीदवार सुनील शर्मा को हटाकर पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास को मैदान में उतारने की घोषणा की। शर्मा कांग्रेस को सोशल मीडिया पर निशाना बनाने वाले "जयपुर डायलॉग" के साथ कथित जुड़ाव को लेकर विवाद में थे।

pratap singh khachariyawas

कांग्रेस ने जयपुर लोकसभा सीट पर उम्मीदवार बदला

विवाद के बाद कटा सुनील शर्मा का टिकट

हालांकि, शर्मा ने स्पष्ट किया कि उनका ‘जयपुर डायलॉग’ आयोजित करने वाले संगठन से कोई संबंध नहीं है और उन्हें वहां समय-समय पर कांग्रेस का पक्ष रखने के लिए आमंत्रित किया जाता रहा है। सूत्रों ने बताया कि स्थानीय विरोध के कारण उम्मीदवार बदला गया है। पिछले गुरुवार को घोषित उम्मीदवारों की अपनी सूची में, कांग्रेस ने सुनील शर्मा को जयपुर से नामित किया था, जहां वह अपने और अपने परिवार के कांग्रेस के साथ लंबे समय से जुड़ाव के साथ-साथ निजी सुरेश ज्ञान विहार विश्वविद्यालय (एसजीवीयू) के अध्यक्ष और चांसलर होने के लिए जाने जाते हैं।

End of Feed