पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले ही INDIA गठबंधन में दरार, इस सीट पर कांग्रेस और वाम मोर्च ने उतारे अपने-अपने उम्मीदवार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 25, 2024, 11:25 AM IST

Lok Sabha Elections: पश्चिम बंगाल की कूचबिहार लोकसभा सीट के लिए कांग्रेस और वाम मोर्चा ने अपने-अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। इसे राज्य में इंडिया गठबंधन के दोनों सहयोगियों के बीच चुनाव पूर्व समझौते की कोशिशों को झटका माना जा रहा है।

Lok Sabha Elections: पश्चिम बंगाल में कांग्रेस और वाम मोर्चे के बीच हुए गठबंधन में दरार पड़ गई है। दरअसल, दोनों पार्टियों ने पश्चिम बंगाल की कूचबिहार लोकसभा सीट के लिए अपने-अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। इसे राज्य में इंडिया गठबंधन के दोनों सहयोगियों के बीच चुनाव पूर्व समझौते की कोशिशों को झटका माना जा रहा है।

Congress

पश्चिम बंगाल की कूच बिहार सीट पर कांग्रेस व वाम मोर्च ने उतारे उम्मीदवार

बता दें, वाम मोर्चा ने इस सीट से ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के नीतीश चंद्र रॉय को अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस ने पिया रॉय चौधरी को मैदान में उतारा है। जबकि, कूचबिहार सीट के बारे में पूछे जाने पर न तो कांग्रेस नेता और न ही वाम मोर्चा के पदाधिकादियों ने टिप्पणी की।

End of Feed