Rajasthan Chunav: अशोक गहलोत ने दाखिल किया नामांकन, सरदारपुरा सीट से है गहरा नाता

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 6, 2023, 01:21 PM IST

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को जोधपुर की सरदारपुरा सीट से नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। इस सीट से 1999 से अशोक गहलोत लगातार जीतते आए हैं। साल 2018 के विधानसभा चुनाव में उन्हें 63 फीसदी वोट मिले थे। उन्होंने दावा किया है कि राज्य की जनता राजस्थान में सरकार दोहराने के मूड में है।

Ashok Gehlot Filed Nomination: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधानसभा चुनाव के लिए जोधपुर के सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के बाद गहलोत ने दावा किया कि राज्य की जनता राजस्थान में सरकार दोहराने के मूड में है। जोधपुर जिले की सरदारपुरा सीट को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। इस सीट से 1999 से अशोक गहलोत लगातार जीतते आए हैं। साल 2018 के विधानसभा चुनाव में उन्हें 63 फीसदी वोट मिले थे।

Ashok Gehlot Nomination

सरदारपुरा सीट से अशोक गहलोत ने दाखिल किया नामांकन।

नामांकन दाखिल करने के बाद क्या बोले अशोक गहलोत?

अशोक गहलोत ने नामांकन दाखिल करने के बाद कहा, 'पहले राजस्थान को पिछड़े राज्य के रूप में जाना जाता था, लेकिन अब यह बदल गया है। आज राजस्थान में एम्स, आईआईटी, आईआईएम और अन्य विश्वविद्यालय हैं। जब मैं पहली बार सीएम बना तो केवल 6 विश्वविद्यालय थे और अब 100 से ज्यादा कॉलेज हैं।' उन्होंने कहा, राज्य की जनता राजस्थान में सरकार दोहराने के मूड में है।

End of Feed