चुनाव से पहले बिरसा के गांव में मोदीः मुंडा को बताया भगवान, समझिए क्या है PM का 'मास्टर प्लान'

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Nov 15, 2023, 02:56 PM IST

Chhattisgarh Elections 2023: बिरसा मुंडा को आदिवासियों का भगवान माना जाता है। झारखंड, बिहार और ओडिशा के बड़े हिस्से में लोग उनके विचारों को बहुत दृढ़ता के साथ मानते हैं। वह इकलौते आदिवासी नेता हैं, जिनकी तस्वीर देश की संसद में है।

Chhattisgarh Elections 2023: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा सियासी मास्टरस्ट्रोक चला है। बुधवार (15 नवंबर, 2023) को बिरसा मुंडा के गांव पहुंचकर उन्होंने आदिवासी समाज के बीच बड़ा पैगाम देना चाहा। मुंडा की जयंती और तीसरे 'जनजातीय गौरव दिवस' के मौके पर मोदी ने सूबे के खूंटी से खास तौर से कमजोर जनजातीय समूहों के विकास के लिए 24,000 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की शुरुआत भी की।

PM Modi in Birsa Munda Village

बिरसा मुंडा आदिवासियों के गौरव के प्रतीक माने जाते हैं।

पीएम मोदी ने जिले के बिरसा कॉलेज मैदान से ‘प्रधानमंत्री विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह’ (पीएम पीवीटीजी) मिशन की शुरुआत की, जिसके दायरे में लगभग 28 लाख पीवीटीजी आएंगे। आधिकरिक बयान के अनुसार, मिशन के तहत पीवीटीजी क्षेत्रों में सड़क और दूरसंचार कनेक्टिविटी, बिजली, सुरक्षित आवास, स्वच्छ पेयजल और स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण तक बेहतर पहुंच तथा टिकाऊ आजीविका के अवसर जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

End of Feed