बृजमोहन अग्रवाल के सामने किसी को गुंडा कहना 'गुंडा शब्द' का अपमान, बघेल ने कसा भाजपा नेता पर तंज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 11, 2023, 01:26 PM IST

Chhattisgarh Election: रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट से विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने गुरुवार को आरोप लगाया था कि जब वह राजधानी रायपुर में अपने निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव प्रचार कर रहे थे, तब उन पर हमला किया गया।

Chhattisgarh Election: छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार के दौरान पूर्व मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल पर कथित हमले की घटना को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि बृजमोहन के सामने किसी दूसरे को गुंडा कहना गुंडा शब्द का अपमान है। बता दें, रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट से विधायक अग्रवाल ने गुरुवार को आरोप लगाया था कि जब वह राजधानी रायपुर में अपने निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव प्रचार कर रहे थे, तब उन पर हमला किया गया। अग्रवाल के आरोप के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेताओं समेत कई कार्यकर्ताओं ने शहर के कोतवाली थाने का घेराव किया था।

Bhupesh Baghel

भूपेश बघेल

जब मुख्यमंत्री बघेल से इस संबंध में सवाल किया तो उन्होंने कहा कि पहली बात तो यह है कि बृजमोहन अग्रवाल पर कोई हमला नहीं कर सकता। जो वीडियो सामने आया है, उसमें वह खुद धक्का मार रहे हैं। मुख्यमंत्री ने सवाल किया, जो शख्स प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जैसे व्यक्ति को टेबल के नीचे घुसने पर मजबूर कर दे उस बृजमोहन अग्रवाल को कोई धक्का दे सकता है? कोई धमकी दे सकता है? आप मजाक कर रहे हैं। इसका मतलब यह है कि सेठ जी चुनाव में पिछड़ रहे हैं। दरअसल, बघेल 2000 में राज्य गठन के बाद भाजपा विधायक दल के नेता के चुनाव के दौरान भाजपा कार्यालय में हुई कथित घटना का जिक्र कर रहे थे।

End of Feed