Chattisgarh Election 2023: अमित बघेल ने बढ़ाई कांग्रेस की धड़कनें, धरसींवा सीट पर ठोक रहे ताल

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Oct 29, 2023, 09:48 AM IST

Chattisgarh Election Amit Baghel Dharsiwa Seat Election 2023 Profile, Net Worth, Party Name: धरसींवा विधानसभा से जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के अमित बघेल को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। ये सीट हाई प्रोफाइल सीट मानी जाती है।

Chattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई है और सभी राजनितिक पार्टियों ने अपने–अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। सियासी घमासान चरम पर है। सीएम बघेल के सामने कांग्रेस को दोबारा सत्ता में लाने की चुनौती है वहीं बीजेपी पिछले चुनाव में सत्ता गंवाने के बाद एक बार फिर सत्ता हासिल करना चाहती है। बाकी दल भी इन दोनों पार्टियों को चुनौती देने की कोशिश कर रह हैं। धरसींवा विधानसभा से जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के अमित बघेल को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। ये सीट हाई प्रोफाइल सीट मानी जाती है।

Amit Baghel

अमित बघेल

हाई प्रोफाइल सीट धरसींवा

धरसीवां विधानसभा सीट रायपुर जिले की हाई प्रोफाइल सीट मानी जा रही है। यहां कुल वोटरों की संख्या 209629 है। इनमें 105723 पुरुष और 103900 महिला मतदाता शामिल हैं। थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या महज 6 है। अमित बघेल के मैदान में आने से कांग्रेस का समीकरण कमजोर दिख रहा है। अमित बघेल की पारिवारिक पृष्ठभूमि खूबचंद बघेल से जुड़ी हुई है जिन्हें छत्तीसगढ़ का स्वप्नदृष्टा कहा जाता है। धरसींवा क्षेत्र में इनका परिवार खेती किसानी के साथ राजनीति में भी खूब सक्रिय रहा है। खूबचंद बघेल इसी क्षेत्र से जननेता रहे हैं। अमित बघेल भी लंबे समय से छत्तीसगढ़ की बात उठाते हुए व्यापार, व्यवसाय और औद्योगिक गतिविधियों में संलग्न लोगों के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं।

End of Feed