एमपी, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में किसे मिलेगा टिकट? कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम पर आज लगेगी मुहर

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 18, 2023, 10:29 AM IST

Assembly Elections 2023: कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक चल रही है। अगले महीने होने वाले मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों के नाम पर इस बैठक में फाइनल मुहर लगेगी पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़के की अध्यक्षता में चलती इस बैठक में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अशोक गहलोत समेत कांग्रेस के कई दिग्गज मौजूद है।

Congress News: आगामी राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए शेष उम्मीदवारों को अंतिम रूप देने के लिए कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक चल रही है। राष्ट्रीय राजधानी में एआईसीसी मुख्यालय में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में बैठक हो रही है। बैठक में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और वरिष्ठ नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, सोनिया गांधी के साथ सीईसी के सदस्य और संबंधित राज्यों की स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य भाग ले रहे हैं।

Congress CEC Meeting

कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक।

इससे पहले 13 अक्टूबर को कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली में AICC (अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी) मुख्यालय में मध्य प्रदेश, तेलंगाना विधानसभा चुनावों के मद्देनजर केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक की थी। सीईसी की बैठक से पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इस बात को लेकर आश्वस्त दिखे कि कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करेगी। कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक से पहले छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंह देव ने कहा, "कल बैठक हुई थी, आज-कल में छत्तीसगढ़ की सूची (अगली) आ जाएगी। आज कांग्रेस की CEC बैठक में राजस्थान और मध्य प्रदेश को लेकर चर्चा होगी।"

End of Feed