राष्ट्रपति ने बेहतरीन भाषण दिया, लेकिन कांग्रेस का शाही परिवार उनके अपमान पर उतर आया, पीएम मोदी का पलटवार

पीएम मोदी ने रैली में कहा, केंद्र सरकार दिल्ली को किस हद तक आधुनिक बनाना चाहती है, इसकी एक झलक यहां द्वारका में देखी जा सकती है।

PM Modi Dwarka Rally: प्रधानमंत्री मोदी ने द्वारका में भारतीय जनता पार्टी की एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति के अभिभाषण पर सोनिया गांधी की टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पर पलटवार किया। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के शाही परिवार का अहंकार आज देश ने फिर देखा है। आज हमारी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद को संबोधित किया। उन्होंने देशवासियों की उपलब्धियों के बारे में बताया, विकसित भारत के दृष्टिकोण के बारे में बताया।

Narendra Modi Rally

पीएम मोदी की रैली

उन्होंने कहा, हिंदी उनकी मातृभाषा नहीं है, फिर भी उन्होंने बहुत ही बेहतरीन भाषण दिया, लेकिन कांग्रेस का शाही परिवार उनके अपमान पर उतर आया है। पीएम मोदी ने कहा कि शाही परिवार के एक सदस्य ने कहा कि आदिवासी बेटी ने बोरिंग भाषण दिया और दूसरी सदस्य ने तो इससे भी एक कदम आगे बढ़ते हुए राष्ट्रपति मुर्मू को बेचारी, गरीब, चीज और थकी हुई कहा।

End of Feed