राजस्थान में BJP ने जारी की 15 उम्मीदवारों की 5वीं लिस्ट, जानें किसे-किसे मिला टिकट

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 5, 2023, 03:20 PM IST

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान में भाजपा ने 15 उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी कर दी है। पांचवीं सूची के साथ पार्टी अब तक 200 में से 198 सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। इससे पहले शनिवार को कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 22 उम्मीदवारों की छठी सूची जारी की थी।

Rajasthan Chunav News: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 25 नवंबर को होने वाले राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को 15 उम्मीदवारों की सूची जारी की जिसमें कुछ नए चेहरे शामिल हैं। सूची में एक विधानसभा क्षेत्र में उम्मीदवार बदल दिया गया है। पांचवीं सूची के साथ पार्टी अब तक 200 में से 198 सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।

BJP, Rajasthan Assembly Election 2023

भाजपा ने राजस्थान में जारी की 15 उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट।

विधायक धर्मनारायण जोशी का टिकट कटा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मावली (उदयपुर) से मौजूदा विधायक धर्मनारायण जोशी का टिकट काटकर केजी पालीवाल को मैदान में उतारा है। पार्टी ने दो नवंबर को जारी तीसरी सूची में पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी की पुत्रवधू पूनम कंवर भाटी के नाम की घोषणा की थी। अब रविवार को पांचवीं सूची में पूनम कंवर भाटी की जगह उनके बेटे अंशुमान सिंह भाटी ने ले ली है।

End of Feed