ADR Report: BJP की हुई बल्ले-बल्ले, कांग्रेस के मुकाबले मिला 10 गुना ज्यादा चंदा, जानिए दिलचस्प तथ्य

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Feb 15, 2024, 03:51 PM IST

एडीआर द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए राष्ट्रीय दलों को (20 हजार रुपये से अधिक के) 12,167 चंदों से कुल 850.438 करोड़ रुपये मिले हैं।

ADR Report: चंदा प्राप्त करने के मामले में 2022-23 में भारतीय जनता पार्टी की बल्ले-बल्ले हुई है। बीजेपी ने लगभग 720 करोड़ रुपये का चंदा प्राप्त करने की जानकारी दी है, जो चार अन्य राष्ट्रीय दलों- कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, और नेशनल पीपुल्स पार्टी को मिले कुल राशि से पांच गुना अधिक है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने यह जानकारी दी है।

ADR

एडीआर रिपोर्ट

एडीआर के आंकड़े जारी

एडीआर द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए राष्ट्रीय दलों को (20 हजार रुपये से अधिक के) 12,167 चंदों से कुल 850.438 करोड़ रुपये मिले हैं। देश की छठी राष्ट्रीय पार्टी बहुजन समाज पार्टी ने घोषणा की कि उसे वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान 20,000 रुपये से अधिक का कोई चंदा नहीं मिला। वह इस तरह की जानकारी पिछले 17 वर्षों से देती आ रही है।

पंजीकृत राजनीतिक दलों के लिए एक वित्तीय वर्ष में उन्हें प्राप्त 20,000 रुपये से अधिक के व्यक्तिगत चंदे का खुलासा करना जरूरी है। भाजपा ने 7,945 चंदों के माध्यम से 719.858 करोड़ रुपये और कांग्रेस ने 894 चंदों से 79.924 करोड़ रुपये हासिल होने की जानकारी दी है। भाजपा द्वारा घोषित चंदा इसी अवधि के लिए कांग्रेस, आप, एनपीपी और माकपा द्वारा घोषित कुल चंदे की तुलना में पांच गुना अधिक है। एनपीपी पूर्वोत्तर की एकमात्र राजनीतिक पार्टी है, जिसे राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा प्राप्त है।

End of Feed