'जो 370 हटाने के खिलाफ था, उसे दिया टिकट...' चुनाव से पहले जम्मू कश्मीर BJP में बगावत, दो और नेताओं ने छोड़ी पार्टी

Jammu Kashmir Assembly Elections: सांबा जिला अध्यक्ष कश्मीर सिंह ने कहा, हमने अनुच्छेद 370 को हटाने के लिए प्रदर्शन किए और हड़तालें कीं और टिकट उस व्यक्ति को दिया गया जो हमेशा हमारी विचारधारा और अनुच्छेद 370 को हटाने के खिलाफ था।

Jammu Kashmir Assembly Elections: जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव से पहले राज्य भाजपा में बगावत के सुर फूटने लगे हैं। पार्टी में टिकट बंटवारे से नाराज एक जिला अध्यक्ष सहित दो नेताओं ने शनिवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इसके साथ ही सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने जम्मू के बाहरी इलाके में छम्ब विधानसभा क्षेत्र के खौर ब्लॉक में पूर्व विधायक राजीव शर्मा को वहां से उम्मीदवार बनाए जाने के खिलाफ रैली निकाली।

BJP Central Election Committee

जम्मू-कश्मीर भाजपा में बगावत।

बता दें, विधानसभा चुनाव के लिए 26 अगस्त को भाजपा ने उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। इसके बाद से ही पार्टी को केंद्र शासित प्रदेश में टिकट वितरण को लेकर नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जम्मू क्षेत्र के कई जिलों में विरोध प्रदर्शन किया है।

End of Feed