महिला को 18000, किसानों को 10000 और छात्रों के लिए 5 लाख रोजगार- जम्मू कश्मीर के लिए बीजेपी ने लगाई घोषणाओं की झड़ी

BJP Jammu kashmir Manifesto 2024: जम्मू कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। इस दौरान अमित शाह ने कांग्रेस पर जमकर निशाना भी साधा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी किया घोषणापत्र
  • जम्मू-कश्मीर से आतंकवाद के खात्मे का किया वादा
  • हिंदू मंदिरों और धार्मिक स्थलों का पुनर्निर्माण का वादा

BJP Jammu kashmir Manifesto 2024: जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। बीजेपी ने अपने घोषणापत्र में वादों की झड़ी लगा दी। युवाओं के लिए नौकरी, किसानों और महिलाओं को सलाना पैसे, मेट्रो समेत कई बड़ी घोषणा बीजेपी ने जम्मू कश्मीर के लोगों के लिए की है। बीजेपी की ओर से घोषणापत्र जारी करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि आजादी के समय से ही हमारी पार्टी के लिए जम्मू-कश्मीर का ये भूभाग बहुत महत्वपूर्ण रहा है और आजादी के समय से ही हमने इस भूभाग को हमेशा भारत के साथ जोड़े रखने के लिए प्रयास किए। पंडित प्रेमनाथ डोगरा से लेकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की शहादत तक... ये पूरा संघर्ष पहले भारतीय जनसंघ और फिर भारतीय जनता पार्टी ने आगे बढ़ाया। क्योंकि हमारी पार्टी मानती है कि जम्मू-कश्मीर हमेशा से भारत का हिस्सा है और रहेगा।

bjp manifesto jammu kashmir

जम्मू कश्मीर के लिए बीजेपी ने जारी किया अपना घोषणापत्र

अमित शाह ने गिनाई बीजेपी की उपलब्धियां

अमित शाह ने कहा कि 2014 तक जम्मू-कश्मीर पर हमेशा आतंकवाद और अलगाववाद की परछाईं रही। ये हमेशा जम्मू-कश्मीर को अस्थिर करते रहे और सभी सरकारों ने एक प्रकार से तुष्टिकरण की पॉलिस्टिक्स से जम्मू-कश्मीर को डील किया। 2014 से 2024 का ये कालखंड... जब जम्मू-कश्मीर और भारत का इतिहास लिखा जाएगा, जम्मू-कश्मीर को स्वर्णिम अक्षरों से अंकित किया जाएगा। ये 10 साल... जम्मू-कश्मीर के लिए शांति और विकास के रहे हैं, सुशासन के रहे हैं। इस 10 साल में ये राज्य मैक्सिमम टेररिज्म से, मैक्सिमम टूरिज्म की ओर शिफ्ट हुआ है।

End of Feed