यूपी निकाय चुनाव के लिए बीजेपी ने झोंकी ताकत, आगरा, मथुरा और फिरोजाबाद में प्रचार करेंगे सीएम

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Apr 27, 2023, 12:10 PM IST

Uttar Pradesh Nagar Nikay Chunav 2023:उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव दो चरणों में संपन्न होंगे। चार और 10 मई को होने वाले मतदान के लिए चुनावी प्रचार चरम पर है।

Uttar Pradesh Nagar Nikay Chunav 2023: यूपी निकाय चुनाव के लिए बीजेपी ने ताकत झोंक दी है। सीएम योगी आदित्यनाथ 27 अप्रैल को आगरा, मथुरा और फिरोजाबाद में जनसभा संबोधित करेंगे तो डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक अवध के इलाके में लोगों को संबोधित करने वाले हैं। सीएम मथुरा के बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज, तिलक इंटर कॉलेज फिरोजाबाद और बाद में राजकीय इंटर कॉलेज आगरा में लोगों के बीच में होंगे। इसके साथ ही यूपी बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी लखनऊ, बाराबंकी और अयोध्या में चुनाव प्रचार करेंगे।

Yogi Adityanath, UP Nikay Chunav 2023

योगी आदित्यनाथ, सीएम, उत्तर प्रदेश

बीजेपी ने झोंकी ताकत

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सहारनपुर के नकुड़ और मुरादाबाद में तो बृजेश पाठक हरदोई के मल्लावां, उन्नाव के बांगरमऊ और गंगाघाट में लोगों के बीच होंगे। शाम को लखनऊ के इंटौजा में मीटिंगह करेंगे। अगर बात कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी की करें तो वो संभल और हापुड़ में जनसभा संबोधित करने के साथ जनसंपर्क करेंगे।

End of Feed