जम्मू कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा CEC की हुई बैठक, सोमवार को जारी हो सकती है उम्मीवारों की पहली सूची

Assembly Elections 2024: जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई। इसमें उम्मीदवारों के नामों पर मंथन किया गया। जानकारी के मुताबिक, पार्टी की पहली सूची सोमवार को जारी हो सकती है।

Assembly Elections 2024: जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में विधानसभा चुनावों से पहले , भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा ) केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक रविवार को दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में हुई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह शामिल हुए। जम्मू-कश्मीर में 2014 के विधानसभा चुनावों में पीडीपी ने 28 सीटें जीती थीं, भारतीय जनता पार्टी ने 25 सीटें जीती थीं, जम्मू और कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस ने 15 सीटें जीती थीं और कांग्रेस ने 12 सीटें हासिल की थीं। पीडीपी और भाजपा ने मुफ्ती मोहम्मद सईद के नेतृत्व में गठबंधन सरकार बनाई। हालांकि, 2018 में मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन के बाद महबूबा मुफ्ती के सत्ता में आने के बाद भाजपा ने गठबंधन से अपना समर्थन वापस ले लिया।

BJP Central Election Committee

जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा की पहली सूची सोमवार को आ सकती है।

End of Feed