पातेपुर में किसकी होगी जीत? क्या भाजपा बचा पाएगी सीट या पलटेगा पासा और जलेगी 'लालटेन'

Patepur Vidhan Sabha Seat: पातेपुर विधानसभा चुनाव में एनडीए और महागठबंधन के बीच कांटे का मुकाबला होने के आसार हैं। भाजपा ने पातेपुर से निवर्तमान विधायक लखेंद्र रौशन विधायक पर भरोसा जताया है, जबकि महागठबंधन समर्थित राजद ने प्रेमा चौधरी पर दांव लगाया और प्रशांत किशोर के नेतृत्व वाली जनसुराज ने दासाई चौधरी को टिकट दिया है।

Patepur Assembly Election 2025: पातेपुर विधानसभा चुनाव में एनडीए और महागठबंधन के बीच कांटे का मुकाबला होने के आसार हैं। भाजपा ने पातेपुर से निवर्तमान विधायक लखेंद्र रौशन विधायक पर भरोसा जताया है, जिन्होंने पिछले चुनाव में राजद उम्मीदवार को चुनावी शिकस्त दी थी। वहीं, महागठबंधन समर्थित राजद ने प्रेमा चौधरी पर दांव लगाया और प्रशांत किशोर के नेतृत्व वाली जनसुराज ने दासाई चौधरी को टिकट दिया है।

Patepur Vidhan Sabha Seat.

पातेपुर विधानसभा सीट

वैशाली जिले में स्थित पातेपुर विधानसभा क्षेत्र अपने समृद्ध राजनीतिक इतिहास, कृषि-आधारित अर्थव्यवस्था और धार्मिक महत्व के लिए जाना जाता है। उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित यह सीट बिहार की सियासत में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। राजनीतिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो पातेपुर का गठन 1951 में हुआ था। 1952 से 2020 तक इस सीट ने 19 बार चुनाव देखे, जिसमें 1952 और 1991 के उपचुनाव शामिल हैं।

End of Feed