Hayaghat Chunav 2025: महागठबंधन या एनडीए कौन मारेगा बाजी, CPI (M) का BJP से सामना; समझें हायाघाट सीट का समीकरण

Hayaghat Assembly Election 2025 : बिहार के दरभंगा जिले की हायाघाट विधानसभा सीट पर पर पहले चरण में 6 नवंबर को मतदान हैं और 14 नवंबर को परिणाम आएंगे। इस बार यहां से एनडीए की ओर भारतीय जनता पार्टी के रामचन्द्र प्रसाद, प्रतिभा सिंह जन सुराज पार्टी से और महागठबंधन समर्थित सीपीआई (एम) प्रत्याशी श्याम भारती मैदान में हैं।

Hayaghat Assembly Election 2025 : बिहार चुनाव की सरगर्मियों में दरभंगा जिले की हायाघाट विधानसभा सीट पर पर पहले चरण में 6 नवंबर को मतदान हैं और 14 नवंबर को परिणाम आएंगे। ग्रामीण इलाका होने के कारण यहां की जनता का मूड और समीकरण हर बार नए रंग दिखाता है। 1967 में अस्तित्व में आई इस सीट पर अब तक 14 चुनाव हो चुके हैं। हायाघाट प्रखंड और बहेरी प्रखंड की 18 ग्राम पंचायतों से मिलकर बनी यह सीट समस्तीपुर (अनुसूचित जाति) लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है। इस बार यहां से एनडीए की ओर भारतीय जनता पार्टी के रामचन्द्र प्रसाद, प्रतिभा सिंह जन सुराज पार्टी से और महागठबंधन समर्थित सीपीआई (एम) प्रत्याशी श्याम भारती मैदान में हैं।

Hayaghat constituency.

हायाघाट विधानसभा सीट चुनाव 2025

हायाघाट विधानसभा भौगोलिक इतिहास

भौगोलिक रूप से यह क्षेत्र सड़क मार्ग से उत्तर-मध्य बिहार के कई बड़े शहरों से जुड़ा हुआ है। दरभंगा जिला मुख्यालय से यह लगभग 20 किलोमीटर दूर है। समस्तीपुर, रोसड़ा, मधुबनी और मुजफ्फरपुर जैसे प्रमुख केंद्र इसके आसपास हैं, जबकि पटना से इसकी दूरी करीब 175 किलोमीटर है। बावजूद इसके, औद्योगिक विकास के मामले में हायाघाट पिछड़ा हुआ है।

End of Feed