Darbhanga Chunav 2025: BJP के चक्रव्यूह को भेद पाएगा महागठबंधन? संजय सरावगी मारेंगे जीत का छक्का; जानें दरभंगा सीट का समीकरण

बिहार की दरभंगा विधानसभा सीट पर पहले चरण में 6 नवंबर को मतदान होने हैं और 14 नवंबर को परिणाम आएंगे। यहां से NDA की ओर से बीजेपी से सिटिंग विधायक संजय सरावगी और महागठबंधन की ओर विकासशील इंसान पार्टी (VIP) एवं जन सुराज पार्टी से आर के मिश्रा ने मैदान में हैं।

Darbhanga Assembly Election 2025: बिहार चुनाव की सरगर्मियों के बीच मिथिलांचल की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाले दरभंगा विधानसभा क्षेत्र पर सबकी निगाहें टिकी हैं। यह क्षेत्र न केवल ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि राजनीतिक दृष्टि से भी बेहद अहम रहा है। दरभंगा विधानसभा क्षेत्र बिहार के दरभंगा जिले में स्थित है, जो मिथिला क्षेत्र का हिस्सा है और बागमती नदी के किनारे बसा है। इस बार यहां पहले चरण में 6 नवंबर को मतदान होने हैं और 14 नवंबर को परिणाम आएंगे। यहां से NDA की ओर से बीजेपी से सिटिंग विधायक संजय सरावगी और महागठबंधन की ओर विकासशील इंसान पार्टी (VIP) एवं जन सुराज पार्टी से आर के मिश्रा ने मैदान में हैं।

Darbhanga Assembly Election 2025

दरभंगा विधानसभा सीट

दरभंगा की पहचान

दरभंगा की पहचान मखाना, आम और मछली के व्यापार से लेकर सांस्कृतिक धरोहर और ऐतिहासिक स्थलों तक फैली है। दरभंगा राज किला, श्यामा मंदिर, अहिल्या स्थान, कुशेश्वरस्थान पक्षी अभ्यारण्य और बाबा कुशेश्वरनाथ मंदिर जैसे धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल इस जिले की विशिष्ट पहचान बनाते हैं। यहां का इतिहास सोलहवीं सदी से शुरू होता है, जब यह दरभंगा राज की राजधानी था। कला, साहित्य, शिक्षा और धार्मिक धरोहरों के लिए पहचान रखने वाला यह क्षेत्र आज भी मिथिला की सांस्कृतिक धड़कन माना जाता है। यह क्षेत्र शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का भी बड़ा केंद्र है, जहां दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, निर्माणाधीन एम्स, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय और कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय जैसी संस्थाएं मौजूद हैं।

End of Feed