Bihar Election:'प्रधानमंत्री को 'अपमान मंत्रालय' बना लेना चाहिए ताकि उनका समय व्यर्थ न हो...' प्रियंका गांधी का तंज

प्रियंका गांधी ने दावा किया कि बिहार में 65 लाख से ज्यादा लोगों के वोट काट दिए गए, जिसका मतलब है कि इन लोगों के अधिकार ख़त्म कर दिए गए।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें अलग से एक ‘अपमान मंत्रालय’ बनाना चाहिए ताकि वह बार-बार ‘अपमान की सूचियां’ बनाने में जो समय बर्बाद करते हैं, वो न करें।उन्होंने बिहार के सहरसा जिले के सोनबरसा में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए यह दावा भी किया कि प्रधानमंत्री चुनावी सभाओं में काम की बात नहीं, बल्कि विपक्षी दलों पर ‘अपमान करने’ के आरोप लगाते हैं।

priyanka

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (फाइल फोटो :PTI)

प्रियंका गांधी ने यह भी कहा कि बिहार की सरकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नहीं, बल्कि केंद्र चला रहा है।उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री जी और गृह मंत्री हमेशा अतीत की बात करते हैं...ये लोग हमेशा कहीं न कहीं से किसी के अपमान की बात निकाल लेते हैं। कर्नाटक में कहा कि विपक्ष ने कर्नाटक का अपमान किया। पश्चिम बंगाल में गए तो पश्चिम बंगाल के अपमान की बात की। बिहार में कह रहे हैं कि विपक्षी दल बिहार का अपमान कर रहे हैं।'

End of Feed