बंगाल में री-पोलिंग के बीच फाल्टा इलाके में TMC पर धमकी देने के आरोपों से बढ़ा तनाव, भारी सुरक्षा बल तैनात

Bengal Repolling: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में डायमंड हार्बर और मगराहाट पश्चिम के 15 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान हो रहा है। इसी दौरान फल्टा इलाके में लोगों ने TMC नेताओं पर धमकी देने के आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

Bengal Repolling: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में चल रहे मतदान के दौरान तनावपूर्ण स्थिति देखने को मिली। यहां डायमंड हार्बर (Diamond Harbour Voting) और मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्रों के कुछ मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान कराया जा रहा है। कुल 15 बूथों पर वोटिंग हो रही है, जिनमें से 11 बूथ मगराहाट पश्चिम और 4 बूथ डायमंड हार्बर के हैं। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक जारी रहेगा।

Bengal repolling

दक्षिण 24 परगना में CRPF की बख्तरबंद गाड़ी तैनात, हालात पर नजर

स्थानीय लोगों ने सड़कों पर उतरकर किया विरोध प्रदर्शन

इसी बीच फल्टा इलाके में अचानक तनाव बढ़ गया। स्थानीय लोगों ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कुछ नेताओं द्वारा उन्हें धमकाया जा रहा है। उनका कहना है कि वोटिंग को लेकर उन पर दबाव बनाया जा रहा है और डराने की कोशिश की जा रही है, जिससे लोग स्वतंत्र रूप से मतदान नहीं कर पा रहे हैं।

End of Feed