तुम कितने पैसे लेकर अमेठी से लोकसभा चुनाव हारे, असदुद्दीन ओवैसी का राहुल गांधी पर हमला

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Nov 3, 2023, 07:51 AM IST

तेलंगाना में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस नेता राहुला गांधी ने कहा कि AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी बीजेपी से पैसा लेकर कांग्रेस के खिलाफ उम्मीदवार उतारते हैं। इस पर औवसी ने कहा कि क्या तुम अमेठी में पैसे लेकर चुनाव हारे थे।

AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर उनके इस आरोप को लेकर निशाना साधा कि AIMIM बीजेपी से पैसे लेती है और विभिन्न राज्यों में कांग्रेस के खिलाफ उम्मीदवार उतारती है। ओवैसी ने आरोप लगाया कि गांधी उनकी धार्मिक पहचान के प्रति नफरत के कारण उन पर ऐसे आरोप लगाते हैं। गुरुवार रात यहां संगारेड्डी में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल के इस आरोप पर कड़ी आपत्ति जताई कि AIMIM बीजेपी से पैसे लेने के बाद जहां भी कांग्रेस बीजेपी से चुनाव में टकरा रही है वहां अपने उम्मीदवार उतारती है। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी वही दोहरा रहे हैं जो उन्हें किसी ने लिखकर दिया में दिया है। उन्होंने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि क्या तुम अमेठी कितने पैसे ले कर हारे। तुम मुझे बोलते हो क्योंकि मेरा नाम असदुद्दीन ओवैसी है मेरी दाढ़ी है, सर पर टोपी है पर तुम अपने दोस्त सिंधिया और जितिन प्रसाद को यह नहीं बोलते जो बीजेपी की में चले गए।

AIMIM चीफ ओवैसी ने राहुल गांधी से पूछा कि उन्होंने अमेठी लोकसभा क्षेत्र से चुनाव हारने के लिए कितने पैसे लिए। क्या आपने (राहुल) 2014 और 2019 में चुनाव हारने के लिए बीजेपी से पैसे लिए थे? राहुल गांधी, आप ये आरोप इसलिए लगाते हैं क्योंकि मेरा नाम असदुद्दीन है। क्योंकि मेरे चेहरे पर दाढ़ी है और मैं टोपी पहनता हूं, इसलिए आप मुझ पर पैसे लेने का आरोप लगाते हैं। यह इस नाम और हमारे खिलाफ आपकी नफरत है। उन्हें दाढ़ी और टोपी पहनने वालों से नफरत है। इसलिए आप आरोप लगाते हैं। उन्होंने कहा कि आपके मित्र ज्योतिरादित्य सिंधिया बीजेपी में शामिल हो गए लेकिन आप उन्हें यह नहीं बताते कि उन्होंने पैसे लिए हैं। आपके मित्र जितिन प्रसाद भी बीजेपी में शामिल हुए हैं, आप उन्हें यह नहीं बताते कि उन्होंने बीजेपी में शामिल होने के लिए पैसे लिए हैं।

End of Feed