तेलंगाना में अमित शाह ने खेला बड़ा दांव, बोले- BJP सत्ता में आई तो मुख्यमंत्री पिछड़ी जाति से होगा

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Oct 27, 2023, 07:50 PM IST

Telangana Assembly Elections 2023: तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने पहु्ंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अगर प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनी तो मुख्यमंत्री पिछड़ी जाति का होगा।

Telangana Assembly Elections 2023: तेलंगाना विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी से सीनियर नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ा दांव खेला है। उन्होंने शुक्रवार को ऐलान किया कि अगर बीजेपी सत्ता में आती है तो तेलंगाना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का अगला मुख्यमंत्री पिछड़ी जाति से होगा। अमित शाह ने सूर्यापेट में जन गर्जना सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं आज तेलंगाना के लोगों से कहना चाहता हूं कि बीजेपी को अपना आशीर्वाद दें और बीजेपी की सरकार बनाएं। बीजेपी तेलंगाना को पिछड़े वर्ग से मुख्यमंत्री देगी।

Amit Shah, OBC Chief Minister, Backward Caste Chief Minister

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

तेलंगाना में विधानसभा चुनावों को देखते हुए बीजेपी राज्य में मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) को सत्ता से हटाने के लिए रणनीतिक रूप से काम कर रही है। इससे पहले गुरुवार को निजामाबाद के बीजेपी सांसद धर्मपुरी अरविंद ने कहा कि बीजेपी आगामी राज्य विधानसभा चुनाव पूर्ण बहुमत से जीतेगी और कांग्रेस कई निर्वाचन क्षेत्रों में तीसरे स्थान पर आएगी।

End of Feed