MP विजय के लिए मिशन मोड में अमित शाह, तीन दिन में 230 विधानसभा के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद

  • Reported by: अमित कुमारWritten by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 27, 2023, 07:37 AM IST

Madhya Pradesh Assembly Election 2023: गृह मंत्री अमित शाह अगले तीन दिनों (28, 29, 30 अक्टूबर) तक मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। इस चुनावी दौरे पर वो कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे। साथ ही वो बूथ मैनेजमेंट से लेकर अगले 20 दिन में हर वोटर तक पहुंचने और बीजेपी की जीत सुनिश्चित करने की रणनीति पर चर्चा करेंगे।

MP Chunav News: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो चुकी है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के नेता एक्शन मूड में नजर आ रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आगामी 28, 29, 30 अक्टूबर को एमपी दौरे पर जा रहे हैं। चुनाव को लेकर ये दौरा बेहद अहम माना जा रहा है। दरअसल, तीन दिनों के दौरे पर मध्य प्रदेश में अमित शाह 230 विधानसभा के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे। आपको अमित शाह के कार्यक्रम का पूरा प्लान बताते हैं।

Amit Shah in Madhya Pradesh Chunav

मध्य प्रदेश चुनाव के लिए अमित शाह ने कसी कमर।

3 दिन के मध्य प्रदेश दौरे पर रहेंगे गृह मंत्री अमित शाह

3 दिन में मध्य प्रदेश के 10 संभागों का दौरा व बैठक कर सभी 230 विधानसभा के कार्यकर्ताओं से बात करेंगे। इसके अलावा उज्जैन में रोड शो और महाकाल बाबा के दर्शन का प्लान है।

End of Feed