AAP ने दिया कांग्रेस को झटका, दिल्ली में सिर्फ एक सीट देने को तैयार, घोषित किए गोवा-गुजरात से 3 उम्मीदवार

  • Edited by: अमित कुमार मंडलAuthored by: Pulkit Nagar
  • Updated Feb 13, 2024, 02:24 PM IST

AAP ने दिल्ली को लेकर अपने पत्ते खोल दिए हैं। इसके अलावा आप ने गोवा में एक सीट और गुजरात में दो लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार भी घोषित कर दिए।

AAP-Cogress Deal: आम आदमी पार्टी (AAP) ने आज कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर अपना नजरिया साफ कर दिया। आप ने आज कहा कि वह दिल्ली में कांग्रेस को एक सीट देने के पक्ष में है और बाकी 6 सीटों पर वह खुद मैदान पर उतरेगी। इससे पहले अरविंद केजरीवाल साफ कर चुके हैं कि आप पंजाब में अकेले ही चुनाव लड़ेगी। अब दिल्ली को लेकर आप ने अपने पत्ते खोल दिए हैं। इसके अलावा आप ने गोवा में एक सीट और गुजरात में दो लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार भी घोषित कर दिए।

AAP MP Sandeep Pathak

आप सांसद संदीप पाठक

इंडिया गठबंधन को लेकर पहले उत्साह था

आप सांसद संदीप पाठक ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, जब इंडिया गठबंधन का आइडिया घोषित हुआ उस वक्त देश में उत्साह था। गठबंधन का उद्देश्य सभी विपक्षी घटक दलों को एक साथ आकर खुद का हित न देखते हुए देश का हित देखना था। हम भी इसीलिए इसमें शामिल हुए थे। इसका उद्देश्य चुनाव लड़ना और चुनाव जीतना है। इसके लिए समय पर कैंडिडेट घोषित करना, प्रचार-प्रसार पर काम करना है।

End of Feed