Ashok Chavan: अशोक चव्हाण ने कांग्रेस को एक और 'झटका' दिया, नांदेड़ के 55 पूर्व नगरसेवक भाजपा में शामिल

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 25, 2024, 12:22 AM IST

Ashok Chavan: अशोक चव्हाण के नेतृत्व में हुए 2017 के एनडब्ल्यूसीएमसी चुनावों में कांग्रेस ने इस महत्वपूर्ण नागरिक निकाय को नियंत्रित करने के लिए 81 में से 73 सीटें जीतकर क्लीन स्वीप किया था।

Ashok Chavan: कांग्रेस को एक और झटका देते हुए यहां शनिवार को नांदेड़-वाघाला शहर नगर निगम के 55 पूर्व पार्षद दो बार के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक एस. चव्हाण की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। नांदेड़ के कांग्रेसी कद्दावर नेता चव्हाण 10 दिन पहले ही भाजपा में शामिल हुए थे। उन्हें राज्यसभा का टिकट मिला और उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

ashok chavan

नांदेड़ के 55 पूर्व नगरसेवक भाजपा में शामिल (फोटो- @ashokchavanofficial)

End of Feed