PM Modi in Telangana: मुंबई में आज के लिए हुए आतंकी हमले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। तेलंगाना के मेडक में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 26/11 हमला हमें याद दिलाता है कि कमजोर और असमर्थ सरकारें देश को कितना नुकसान पहुंचा सकती हैं। पीएम मोदी ने कहा, आपने 2014 में कांग्रेस की कमजोर सरकार को हटाकर भाजपा की मजबूत सरकार बनाई, जिसके कारण आज देश देश से आतंकवाद का सफाया हो रहा है...चुन-चुनकर सफाया हो रहा है।
तेलंगाना में पीएम मोदी
रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, आज के ही दिन 26/11 को देश एक बड़े आतंकी हमले का शिकार हुआ। इस हमले में हमने कई निर्दोष देशवासियों को खो दिया था। पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस ने किसान, जवान और नौजवान सबको लूटा है। कांग्रेस के राज में किसानों की कर्जमाफी के नाम पर घोटाले हुए। कांग्रेस शासित राज्यों में पेपर लीक के सबसे अधिक माममे आए। इस दौरान उन्होंने राज्य की बीआरएस सरकार पर भी हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा, BRS भी इन सभी विषयों में कांग्रेस से पीछे नहीं रही।
पूरे तेलंगाना में कमल खिलने वाला है
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, तेलंगाना इस बार एक ही संकल्प लेकर आगे बढ़ रहा है, तेलंगाना में पहली बार बनेगी भाजपा सरकार। तेलंगाना के लोगों ने दो जगहों पर इसका में ट्रेलर देखा था, अब पूरे तेलंगाना में कमल खिलने वाला है। पीएम ने कहा, अभी मुझे तीन राज्यों में चुनाव में जाने का मौका मिला। छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान...तीनों राज्यों में मतदान हो चुका है और मैंने तीनों राज्यों में देखा है कि INDI Alliance साफ हो जाएगी। वहां की महिलाएं, वहां के किसान, वहां के जवान कांग्रेस पार्टी को जड़ों से उखाड़ फेंकने वाले हैं।
केसीआर ने केवल अपना खजाना भरा
प्रधानमंत्री मोदी ने तेलंगाना की केसीआर सरकार पर जोरदार हमला किया। मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव को आड़े हाथों लेते हुए पीएम ने कहा, केसीआर ने आपके बच्चों के लिए काम करने का वादा किया था, लेकिन उन्होंने केवल अपने बच्चों और अपने रिश्तेदारों के लिए काम किया। केसीआर ने आपकी आय बढ़ाने का वादा किया था, लेकिन उन्होंने केवल अपना खजाना भरना सुनिश्चित किया। उन्होंने सवाल किया कि क्या तेलंगाना को ऐसे मुख्यमंत्री की जरूरत है? क्या तेलंगाना को ऐसे मुख्यमंत्री की जरूरत है जो जनता के लिए उपलब्ध ही न हो?
