UPSSSC PET 2025 की आंसर की जारी कर दी गई है। 6 सितंबर को जिन छात्रों ने ये एग्जाम दिया था, उन्हें बेसब्री से आंसर की का इंतजार था। हालांकि, ऑफिशियल आंसर की अभी नहीं आई है मगर कई नामी कोचिंग इंस्टीट्यूट्स ने अनऑफिशियल आंसर की जारी कर दी है। इस अनऑफिशियल आंसर की की मदद से उम्मीदवार अपने जवाब मिलाकर अंदाजा लगा सकते हैं कि ऑफिशियल डाटा जब रिलीज होगा तो उनके कितने नंबर आएंगे। इससे उन्हें आगे की तैयारी की प्लानिंग करने में भी मदद मिलेगी।
UPSSSC PET Answer Key 2025 (AI)
कहां देख सकते हैं आंसर की?
UPSSSC PET 2025 की अनऑफिशियल आंसर की चेक करने के लिये आप कई कोचिंग इंस्टीट्यूट्स की वेबसाइट या फिर यूट्यूब चैनलों पर जा सकते हैं। वहां पेपर का विश्लेषण (Analysis) भी किया जा रहा है, जिससे ये समझने में आसानी होगी कि पेपर कैसा था। साथ ही जब आधिकारिक आंसर की आएगी, तो आप https://upsssc.gov.in/ पर क्लिक करके आंसर की देख सकते हैं।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) का प्रीलिम्स एग्जाम यानी कि PET 2025 का आयोजन 6 और 7 सितंबर को दो-दो शिफ्टों में किया गया। लाखों उम्मीदवारों ने ये एग्जाम दिया है और अब सभी को बेसब्री से अपनी आंसर की और रिजल्ट का इंतजार है। ऐसे में कई कोचिंग संस्थानों ने ये अनऑफिशियल आंसर की जारी की।
6-7 सितंबर को हुआ था UPSSSC PET एग्जाम
UPSSSC PET 2025 परीक्षा का आयोजन 6 और 7 सितंबर को दो दिनों में किया गया था। ये एग्जामऑफलाइन मोड में OMR शीट पर लिया जाता है। पहले दिन की अनऑफिशियल आंसर की 6 सितंबर की शाम तक कुछ कोचिंग संस्थानों द्वारा जारी की जा चुकी है, जबकि ऑफिशियल आंसर की सितंबर 2025 के तीसरे हफ्ते में आने की उम्मीद है। कुल 100 मार्क्स का ये एग्जाम होता है, जिसमें 0.25 नंबर्स की नेगेटिव मार्किंग भी की जाती है। एग्जाम का कुल समय 2 घंटे का होता है। कटऑफ की बात करें तो उम्मीदवार की श्रेणी और आयोग द्वारा तय मानकों पर ये निर्भर होती है।
आंसर की में किन सब्जेक्ट्स के जवाब?
जो आंसर की रिलीज हुई है, उसमें उन सभी सवालों के हल हैं, जो PET एग्जाम में पूछे जाते हैं, जैसे कि भारतीय इतिहास, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, भूगोल (जियोग्राफी),भारतीय अर्थव्यवस्था, भारतीय संविधान और पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन और सोशल साइंस।
ऑफिशियल आंसर की कब आएगी?
UPSSSC की तरफ से ऑफिशियल आंसर की सितंबर 2025 के अंत तक आने की उम्मीद है। जब ऑफिशियल आंसर की आएगी, तब उम्मीदवार उसे देखकर ऑब्जेक्शन भी दर्ज करवा सकते हैं अगर उन्हें किसी जवाब पर शक हो।
