UPSC NDA 1 Admit Card 2024 Date: यूपीएससी एनडीए 1 का एडमिट कार्ड, इस लिंक से कर सकेंगे डाउनलोड

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 8, 2024, 04:40 PM IST

UPSC NDA 1 Admit Card 2024 Date, Kab Aayega: यूपीएससी जल्द ही नेशनल डिफेंस एकेडमी और नौसेना अकादमी (I)2024 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। परीक्षा 21 अप्रैल को ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

UPSC NDA 1 Admit Card 2024 Date: यूपीएससी एनडीए की परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (UPSC NDA 1 Admit Card) खबर है। संघ लोक सेवा आयोग जल्द ही राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा (I) 2024 का एडमिट कार्ड जारी कर (UPSC NDA Admit Card) सकता है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

UPSC NDA 1 Admit Card 2024

UPSC NDA 1 Admit Card 2024: यहां डाउनलोड करें यूपीएससी एनडीए 1 का एडमिट कार्ड

बता दें यूपीएससी की ओर से एनडीए 1 की परीक्षा 21 अप्रैल 2024 को ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में निर्धारित होगी। पहला पीला की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक होगी। जबकि दूसरी पाली की परीक्षाएं दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजकर 30 मिनट तक होगी। इसके जरिए कुल 400 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

End of Feed