UPSC CSE Prelims Answer Key 2026 Release Soon: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने 24 मई, 2026 को देशभर में सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (सीएसई प्रीलिम्स) आयोजित (UPSC CSE Prelims Answer Key 2026) की थी। इस वर्ष लगभग 933 रिक्तियों के लिए कुल 8,19,372 आवेदकों ने अपना पंजीकरण (UPSC CSE Prelims Answer Key) करवाया था। परीक्षा दो पालियों में ऑफलाइन आयोजित की गई थी। वहीं यूपीएससी के इतिहास में इस बार पहली बार होने जा रहा है कि जब परीक्षा के एक से दो दिन के भीतर आंसर की जारी कर दी जाएगी। ऐसे में यूपीएससी किसी भी वक्त सिविल सेवा परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी कर सकता है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को पर्याप्त समय दिया जाएगा।
UPSC CSE Prelims Answer Key 2026: यहां डाउनलोड करें यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स परीक्षा की आंसर की
बता दें शिक्षकों और छात्रों की मानें तो इस वर्ष का पहला पेपर सीएसई प्रीलिम्स 2025 की तुलना में लंबा और कठिन था। यहां अर्थव्यवस्था से (19 प्रश्न), पर्यावरण (11), भूगोल (13), इतिहास एवं कला एवं संस्कृति (20), राजनीति एवं शासन (8), विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी (18) और विविध (11) विषय से सवाल पूछे गए थे। वहीं अब प्रोविजनल आंसर की जारी होने वाली है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए डाउनलोड कर सकेंगे।
UPSC CSE Prelims Answer Key 2026 Download Here: ऐसे डाउनलोड करें आंसर की
- सबसे पहले UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर UPSC CSE Prelims Answer Key 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
- आंसर की आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
UPSC CSE Prelims Answer Key: आपत्ति पर देने होंगे तीन सबूत
इतना ही नहीं आयोग ने आपत्ति दर्ज कराने के लिए कड़े नियम तय किए हैं। किसी भी आंसर पर चुनौती देने वाले उम्मीदवारों को स्पष्ट रूप से बताना होगा कि उनके अनुसार कौन सा उत्तर सही है और उसकी डिटेल्स क्या है। साथ ही दावे के समर्थन में उम्मीदवार को कम से कम तीन प्रामाणिक और विश्वसनीय स्रोतों या संबंधित किताबों के डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे।
