UP Board 10th, 12th Result 2023: यूपी बोर्ड रिजल्ट upmsp.edu.in पर, इससे कम नंबर मिलने पर हो जाएंगे फेल

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Apr 9, 2023, 07:02 AM IST

UPMSP UP Board Result 2023, UP Board 10th, 12th Result 2023: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी करने जा रहा है। बता दें कि इस साल परीक्षा का आयोजन फरवरी और मार्च में किया गया।

UP Board Result 2023, UPMSP UP Board 10th, 12th Result 2023 Passing Marks: यूपी बोर्ड रिजल्ट का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा के मूल्यांकन का काम पूरा कर लिया है। अब बोर्ड ने इंटर और हाईस्कूल रिजल्ट की तैयारी तेज कर दी है। यूपी बोर्ड जल्द ही परीक्षा के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा। जिसे स्टूडेंट्स रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करके चेक कर सकेंगे। यूपी बोर्ड रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक यहां भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।

UP Board Exam 2023 Passing Marks

UP Board Exam 2023 Passing Marks

UP Board 10th, 12th Passing Marks 2023: पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर

End of Feed