UP Board 10th 12th Result 2023 Marksheet download Link at www.upresults.nic.in, upmsp.edu.in, upmspresults.up.nic.in: यूपी बोर्ड ने आज 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2023 (UP Board Result 2023) जारी कर दिया है। यूपीएमएसपी ने आज दोपहर 1:30 बजे यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट (UP Board Result) जारी किया। यूपी बोर्ड परीक्षा (UP Board Result) में शामिल होने वाले छात्र अब अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in के साथ ही upmsp.edu.in, upmspresults.up.nic.in और results.nic.in पर देख सकते हैं। यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के छात्रों को मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और स्कूल कोड दर्ज करना होगा।
UP Board Result 2023: यूपी बोर्ड के छात्र ऐसे कर पाएंगे मार्कशीट डाउनलोड।
आधिकारिक सूचना के अनुसार 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के लिए यूपी बोर्ड परिणाम 2023 दोपहर 1:30 बजे जारी किया जाएगा। परिणाम की घोषणा उनके प्रयागराज कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में की जाएगी। 58 लाख से अधिक छात्रों ने इस साल यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए नामांकन किया था, जिसमें 31,16,487 कक्षा 10 के छात्र और 27,69,258 कक्षा 12 के छात्र शामिल हैं।
मार्कशीट ऐसे करें डाउनलोड (How to download Marksheet)
- यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के छात्रों को मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर जाना होगा।
- अब यूपी बोर्ड 10वीं या 12वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- क्लिक करने के बाद एक नया लॉगिन पेज खुलेगा।
- अब यहां अपना रोल नंबर और स्कूल कोड दर्ज करना होगा।
- डिटेल्स सबमिट करने के बाद यूपी बोर्ड की मार्कशीट दिख जाएगी।
- अब मार्कशीट को डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट ले लें।
बता दें कि यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा को पास करने के लिए छात्रों को 33 प्रतिशत कुल अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है। हालांकि यूपीएमएसपी छात्रों को यूपी बोर्ड कंपार्टमेंटल परीक्षा में बैठने का अवसर प्रदान करेगा।
