UP Rojgar Mela 2023: यूपी में 22 को रोजगार मेला, 10 हजार युवाओं को नौकरी दिलाने का लक्ष्य

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Oct 20, 2023, 02:53 PM IST

UP[ Rojgar Mela 2023: आगामी 22 अक्टूबर (रविवार) को मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) गोरखपुर में वृहद रोजगार मेले का आयोजन होने जा रहा है। यहां सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के तहत 500 करोड़ रुपये का ऋण भी स्वरोजगार के लिए वितरण किया जाएगा।

UP Rojgar Mela 2023: आगामी 22 अक्टूबर (रविवार) को मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) में वृहद रोजगार मेले का आयोजन होने जा रहा है। रोजगार मेले में जहां अनेक कंपनियां योग्यता के अनुसार युवाओं को चयनित कर नौकरी देंगी वहीं स्वरोजगार वाली सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के तहत 500 करोड़ रुपये का ऋण वितरण किया जाएगा। रोजगार मेले में जहां अनेक कंपनियां योग्यता के अनुसार युवाओं को चयनित कर नौकरी देंगी वहीं स्वरोजगार वाली सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के तहत 500 करोड़ रुपये का ऋण वितरण किया जाएगा। रोजगार और स्वरोजगार के इस संगम को प्रवाहमान करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद मौजूद रहेंगे।

UP Rojgar Mela 2023: यूपी में 22 को रोजगार मेला, 10 हजार युवाओं को नौकरी दिलाने का लक्ष्य

रविवार को गोरखपुर के एमएमएमयूटी में आयोजित होने वाले वृहद रोजगार मेले में 10 हजार युवाओं को विभिन्न कंपनियों में सेवायोजित करने का लक्ष्य रखा गया है। गोरखपुर एवं आसपास के अन्य जनपदों के बेरोजगार युवाओं के सेवायोजन के लिए यह वृहद रोजगार मेला एक सुनहरा अवसर होगा। मुख्य विकास अधिकारी संजय मीना का कहना है कि मेले में देश और प्रदेश की प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी जो तकनीकी, गैर तकनीकी, कॉमर्स आदि सभी क्षेत्रों में बेरोजगार युवाओं को रोजगार देंगी। हाईस्कूल से स्नातक तक तथा आईटीआई, कौशल विकास योजना के द्वारा प्रशिक्षित आदि सभी को रोजगार के अवसर वृहद रोजगार मेले में प्राप्त होंगे। जो अभ्यर्थी सेवायोजन कार्यालय में किसी वजह से रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाएंगे उनके लिए मेला परिसर में रजिस्ट्रेशन काउंटर बनाए जायेंगे।

End of Feed