UP Police Constable Result 2024: कितना होगा यूपी पुलिस कांस्टेबल एग्जाम का कट ऑफ, जानें मिनिमम क्वालीफाइंग मार्क्स

UP Police Constable Result 2024, UP Police Constable Expected Cut Off Marks 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल एग्जाम का आयोजन 17 फरवरी और 18 फरवरी को किया गया था। इस परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी यहां यूपी पुलिस कांस्टेबल की संभावित कट ऑफ चेक कर सकते हैं।

UP Police Constable Result 2024, UP Police Constable Expected Cut Off Marks 2024: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) द्वारा कांस्टेबल एग्जाम का रिजल्ट बहुत जल्द जारी किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in से यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी। फिलहाल अभ्यर्थी यहां यूपी पुलिस कांस्टेबल एग्जाम की संभावित कट ऑफ चेक कर सकते हैं।

UP Police Constable Result 2024

UP Police Constable Result 2024

UP Police Constable Exam 2024: निगेटिव मार्किंग का प्रावधान

यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 60,244 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी और 18 फरवरी 2024 को किया गया। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक हुई। इस परीक्षा में 300 अंकों के 150 सवाल पूछे गए। इन सवालों को हल करने के लिए दो घंटे का समय दिया गया था। बता दें कि प्रत्येक गलत जवाब पर 0.5 अंकों की निगेटिव मार्किंग भी होगी।

End of Feed