UP NEET UG Counselling 2023, UP NEET UG Stray Vacancy Counselling: यूपी नीट यूजी काउंसलिंग को लेकर अहम (UP NEET UG Counselling) सूचना है। महानिदेशक कार्यालय, उत्तर प्रदेश ने नीट यूजी 2023 काउंसलिंग की खाली सीटों के लिए स्ट्रे वैकेंसी राउंड का शेड्यूल जारी कर (UP NEET UG Stray Vacancy Counselling) दिया है। ऐसे में जो उम्मीदवार काउंसलिंग के लिए आवेदन करना चाहते हैं वो आधिकारिक वेबसाइट dgme.up.gov.in पर जाकर पंजीकरण का पूरा शेड्यूल चेक कर सकते हैं।
UP NEET UG Counselling 2023: यहां देखें नीट यूजी स्ट्रे वैकेंसी काउंसलिंग का शेड्यूल
जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, काउंसलिंग के दूसरे चरण की रिक्त सीटों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण के लिए आज यानी 20 अक्टूबर 2023 से लिंक एक्टिव कर दिया गया है। यहां रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 23 अक्टूबर 2023 है। यहां पंजीकरण शुल्क के भुगतान के लिए अभ्यर्थियों को 25 अक्टूबर 2023 तक का समय दिया जाएगा। नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए आप काउंसलिंग के लिए अपना पंजीकर कर सकते हैं।
UP NEET UG 2023 Stray Vacancy Counselling
- dgme.up.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर UP NEET UG 2nd Stray Vacancy 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब पंजीकरण शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
