UP Lekhpal Notification 2024, UPSSSC Lekhpal Recruitment 2024: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा राजस्व लेखपाल परीक्षा का नोटिफिकेशन (UPSSSC Lekhpal Notification 2024) जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर तय समय के अंदर ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले यहां सारी आवश्यक जानकारी चेक कर सकते हैं।
UPSSSC Lekhpal Notification 2024
UPSSSC Lekhpal Notification 2024: कब तक आएगा नोटिफिकेशन
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले ही आयोग लेखपाल भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर देगा। हालांकि, अभी सटीक तारीख का ऐलान नहीं किया गया है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।
UP Lekhpal Recruitment 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती
इस साल राजस्व लेखपाल के 4700 पदों पर भर्ती की जाएगी। आयोग इससे पहले 8085 राजस्व लेखपाल की भर्ती प्रक्रिया पूरी कर चुका है। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाता है। लेखपाल परीक्षा में 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे और इन सवालों को हल करने के लिए 120 मिनट का समय दिया जाएगा।
UPSSSC Lekhpal Bharti 2024: क्या होनी चाहिए योग्यता
योग्यत की बात करें तो यूपी लेखपाल परीक्षा में शामिल होने के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं परीक्षा पास होना चाहिए।
UPSSSC Lekhpal Exam 2024: कौन कर सकेगा आवेदन
जानकारी के लिए बता दें कि इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को प्रिलिमनरी एलिजिबिलिटी टेस्ट (PET) में प्राप्त अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इस हिसाब से इस भर्ती परीक्षा के लिए केवल वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने यूपी पीईटी पास किया है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार करें।
