UP Computer training scheme: छात्रों को हाईटेक बनाएगी योगी सरकार, 10 नवंबर तक कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना में आवेदन

योगी सरकार ने कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए द्वितीय चरण में अन्य पिछड़े वर्ग के शिक्षित बेरोजगार युवक और युवतियों के लिए आवेदन तिथि में विस्तार किया है। अब इच्छुक अभ्यर्थी 10 नवंबर 2024 तक "ओ" लेवल एवं "सी.सी.सी." कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

UP Computer training scheme registration: योगी सरकार ने कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए द्वितीय चरण में अन्य पिछड़े वर्ग के शिक्षित बेरोजगार युवक और युवतियों के लिए आवेदन तिथि में विस्तार किया है। अब इच्छुक अभ्यर्थी 10 नवंबर 2024 तक "ओ" लेवल एवं "सी.सी.सी." कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2024 थी। इस योजना के अंतर्गत अब तक 9 हजार से अधिक आवेदक अपने आवेदन को अंतिम रूप से जमा कर चुके हैं।

UP Computer training scheme

UP Computer training scheme

10 नवंबर तक जमा करने होंगे समस्त आवश्यक अभिलेख

प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने बताया कि अन्य पिछड़े वर्ग के शिक्षित बेरोजगार युवक और युवतियों के हितों को ध्यान में रखते हुए आवेदन तिथि में विस्तार का निर्णय लिया गया है, ताकि अधिक से अधिक युवा इस कार्यक्रम से जुड़ सकें। संशोधित समय-सारिणी के अनुसार, प्रशिक्षणार्थियों को अपने आवेदन के साथ सभी आवश्यक शैक्षिक प्रमाणपत्र और अन्य दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करने होंगे। इसके पश्चात, आवेदन की प्रति डाउनलोड कर उसे समस्त आवश्यक अभिलेखों सहित 10 नवंबर 2024 तक संबंधित जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी के कार्यालय में हार्ड कॉपी के रूप में जमा करना आवश्यक है।

End of Feed